न्यूयॉर्कः अमेरिका में पंजाब के एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी के दौरान (28) गुरदीप सिंह की एक अज्ञात शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के बेगोवाल स्थित उनके गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में है।
गुरदीप सिंह 13 साल पहले लोन लेकर अमेरिका गया था। वह वहां कमाई करके भारत में अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना चाहता था। गुरदीप सिंह के पिता प्यारा लाल ने बताया कि उनके बेटे ने अमेरिका जाने के लिए भारी कर्ज लिया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे लंबे समय तक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिता ने कहा कि उसने अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए दिन-रात काम किया है।

