Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक,...

Jalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक, इलाज दौरान हुई मौत; पति और सास फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का फोर्टिस अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। अब महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। इसी बात को लेकर 19 अगस्त को पति और सास ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया था। आरोपी पति पत्नी को फोर्टिस अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। जिसके बाद महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। आरोपी पति और सास उसकी 6 साल की बेटी को लेकर भाग गए। पीड़िता की पहचान करतारपुर में रहने वाले उमंग बस्सी की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि महिला का मायका धूरी में है। उसके परिजन की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती नेहा बस्सी की नाजुक हालत को देखते ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने लिखकर अपनी पूरी आपबीती बताई।

पीड़िता के भाई अमरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी दी गई। अमरीश ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते कहा कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में ही घूम रहा था और बाद में अपनी मां और 6 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। वहीं महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ मर्डर, नग्न अवस्था में मिला शव

जालंधरः गांव रंधावा से एक नग्न अवस्था में शव...

New York में पंजाबी युवक को पिज्जा डिलीवरी के दौरान मारी गोली, मौत

न्यूयॉर्कः अमेरिका में पंजाब के एक युवक की हत्या...

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, बैड के नीचे से बेटे का शव बरामद

नई दिल्लीः बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही...

Jalandhar News: शहर में लगे गंदगी के ढेर, बिखड़ी सफाई व्यवस्था

जालंधरः शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ मर्डर, नग्न अवस्था में मिला शव

जालंधरः गांव रंधावा से एक नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक का शव एक...

New York में पंजाबी युवक को पिज्जा डिलीवरी के दौरान मारी गोली, मौत

न्यूयॉर्कः अमेरिका में पंजाब के एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में...

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, बैड के नीचे से बेटे का शव बरामद

नई दिल्लीः बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...

IndVsSrilanka टेस्ट मैच के बीच इस भारतीय क्रिकेटर का बड़ा फैसला, सन्यास लेने का किया फैसला

खेल: इस समय भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा...