Himachal Govt

Himachal Govt
InternationalTrump ने होर्मुज स्ट्रेट को बताया अपना, ईरान ने दावे को किया...

Trump ने होर्मुज स्ट्रेट को बताया अपना, ईरान ने दावे को किया खारिज, कहा- अमेरिका रुख बदले तभी खुलेगा जलमार्ग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को नया अमेरिकी क्षेत्र बताया गया है। वहीं ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज करते साफ कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद है और अमेरिका के अपना रुख बदलने तक इसे नहीं खोला जाएगा।

ट्रंप इससे पहले 18 अगस्त को भी इसी तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। वह लगातार होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका का दावा दोहरा रहे हैं, जबकि ईरान इसे पूरी तरह खारिज कर रहा है। ट्रंप के इस रुख से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

इससे पहले 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड स्थित एक पुलिस अकादमी में संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करने वाले हैं। होर्मुज स्ट्रेट रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दुनिया के तेल और अन्य तरल ईंधन के बड़े हिस्से की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।

ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिका के रुख में बदलाव और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किए जाने तक होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए तैयार नहीं है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद है और फिलहाल इसे नहीं खोला जाएगा।

अगर अमेरिका अपना रवैया बदलता है और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करता है, तभी स्थिति में बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का समाधान केवल शब्दों या बातचीत से नहीं होगा, बल्कि अमेरिका को अपने स्तर पर कार्रवाई करनी होगी।

ईरान के बंद रखने के ऐलान के बावजूद हाल के दिनों में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बढ़ी है। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार निगरानी से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह करीब 200 जहाज इस जलमार्ग से गुजरे। इससे पहले के सप्ताह में यह संख्या करीब 150 थी, जबकि दो सप्ताह पहले करीब 40 जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया था।

मोहसेन रेजाई ने बताया कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से होकर एक मध्य मार्ग तैयार करने को लेकर सहमति बनी है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के आमने-सामने आने से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...

Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, साउंड बॉक्स सेटअप घिरने से घायल हुए छात्र, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टॉक्सिक 26 अगस्त...