ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में पंजावर निवासी महिला ने अपनी बहू के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता बिमला देवी पत्नी कर्मचंद निवासी पंजावर ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे पंजावर में उसकी बहू नीरू देवी पत्नी जगदेव सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।
शिकायत के अनुसार मारपीट में बिमला देवी को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

