Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govt59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का चरखी दादरी में भव्य शुभारंभ

59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का चरखी दादरी में भव्य शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कैप्टन जिले सिंह स्कूल में किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा और खेल जीवन में बहुत जरूरी हैं। खेलों से हम स्वस्थ रह सकते हैं। हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर नीति लागू कर रही है। परिणाम स्वरूप हरियाणा प्रदेश व भारत देश के खिलाड़ी ओलम्पिक जैसी विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवा-खिलाडिय़ों से खान-पान पर विशेष ध्यान रखने का आह्वान भी किया।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शनिवार को चरखी दादरी में कैप्टन जिले सिंह स्कूल परिसर में 59वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इस दौरान मंत्री श्री महीपाल ढांडा व विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। तीन दिवसीय खेल स्पर्धा में प्रदेश के सभी जिलों से 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग की कबड्डी टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खिलाड़ियों का पसीना ही उन्हें ओलंपिक तक ले जाएगा : महीपाल ढांडा

मैदान में निष्ठा और खेल भावना के साथ पसीना बहा रहे यही युवा खिलाड़ी एक दिन ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ जैसी राष्ट्रीय पहलों और हरियाणा सरकार की ‘खेल नीति’ ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों, नगद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था से आज प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

खेलों को बढ़ावा व प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार बड़े-बड़े स्टेडियम बनाने के साथ-साथ गांव में योग एवं व्यायामशालाएं खोल रही है। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा खेल एसोसिएशन व फेडरेशन बनाई गई हैं, जो समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं करवाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने कहा कि अब हमारी बेटियां भी शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में लड़कों से आगे निकल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में हमारे खिलाड़ियों का बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामरिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा विकास सुनिश्चित करना है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के अनुरूप हम विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

दादरी खेल और संस्कारों की भूमि: विधायक सुनील सतपाल सांगवान

खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा चरखी दादरी की पावन धरती हमेशा से वीरों, किसानों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की जननी रही है। खेलों व जवानों की बदौलत हमें जाना जाता है। समय-समय पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिला के खिलाड़ी पदक हासिल करते हैं। हरियाणा सरकार ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Punjab News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...