Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtगोस्वामी तुलसीदास जी ने समाज को आईना दिखाकर किया एकजुट व अनुशासित:...

गोस्वामी तुलसीदास जी ने समाज को आईना दिखाकर किया एकजुट व अनुशासित: कृष्ण कुमार बेदी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर कुरुक्षेत्र शहर में चौक निर्माण करवाए जाने का दिया आश्वासन

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने समाज को आईना दिखाकर एकजुट व अनुशासित करने का कार्य किया है। समाज को आगे बढ़ाने में अनुशासन को ही पहला कार्य माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महान संतों और महापुरुषों के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए देश व प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर कार्य कर रहे हैं।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा को धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर कुरुक्षेत्र शहर में चौक निर्माण करवाए जाने का आश्वासन भी दिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष में समाज के प्रतिभावान 183 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें 168 विद्यार्थी दसवीं में 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेने वाले और 15 विभिन्न खेलों में समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल रहे।

स्वामी तुलसीदास ने जिस काल खंड में महान ग्रंथ की रचना की थी, वह ग्रंथ आज हर नागरिक के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। स्वामी तुलसीदास जी सर्वश्रेष्ठ संतो में शामिल है। उन्होंने समाज से जाति प्रथा को दूर करने, समाज को जागृत और चेतना लाने का काम किया है। आज समाज के प्रत्येक नागरिक को महान संतों व महापुरुषों के दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रदेश सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, जरूरतमंद, पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक नीति और नियमों को तैयार किया और उन्हें धरातल पर लागू किया। पंचायती चुनाव में बीसी वर्ग के लिए अलग से 8 प्रतिशत आरक्षण तय किया। जिसके परिणाम स्वरूप गोस्वामी समाज को सत्ता में भागीदारी मिली, कहीं पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति अध्यक्ष, सदस्य और पालिकाओ में पद मिलना आसान हुआ।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने के लिए योग्यता की जरूरत है। अब सरकारी नौकरी पाने के लिए खर्ची पर्ची की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है। प्रदेश में लगभग 36 लाख नागरिकों को सम्मान भत्ता के तौर पर पेंशन दी जा रही है और लगभग 10 लाख महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। हमारे संतो ने जिस रामराज की कल्पना की थी, आज वह रामराज का सपना साकार हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Legal Meterology विंग ने जनवरी से जुलाई 2026 तक एकत्र की 53.26 लाख रुपये की Compounding Fees

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन एरिया से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

Legal Meterology विंग ने जनवरी से जुलाई 2026 तक एकत्र की 53.26 लाख रुपये की Compounding Fees

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के प्रदर्शन की सराहना की चंडीगढ़: पंजाब...