चंडीगढ़: पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है। वहीं आज सीएम भगवंत मान की अगुवाई में मलेरकोटला से डॉ. गुलज़ार मोहम्मद और 3 आजाद नगरपालिका पार्षद आप पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. गुलज़ार मोहम्मद और तीनों नए शामिल हुए पार्षद का पार्टी में नेक स्वागत किया और उनकी अनुभव और जनता संपर्क के मद्देनजर मलेरकोटला में ‘आप’ के संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर नगर काउंसलर के पूर्व अध्यक्ष इकबाल फौजी, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद हबीब, सुरैया बेगम, मोहम्मद मुताज़ (ताज़), ज़ाहीदा परवीन, मोहम्मद असलम (काला), पंजाब वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद ओवाइस, आसम राजा (ज़िला चेयरमैन ट्रेड विंग कमिशन पंजाब) और शाहिबाज राणा (मेम्बर पंजाब वक्फ़ बोर्ड) भी मौजूद रहे।

