Himachal Govt

Himachal Govt
Spiritualश्रावण महीने में इस तिथि को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, जानें महत्व

श्रावण महीने में इस तिथि को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, जानें महत्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: 23 August 2026 को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाने वाला है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाने की खास परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि श्री हरि को तुलसी बहुत ही प्रिय है। ऐसे में एकादशी की पूजा में तुलसी अर्पित करने से पूजा का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी पर तुलसी तोड़ना मना है। ऐसे में तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेते हैं। एकादशी पर तुलसी से जुड़े ऐसे नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

एकादशी वाले दिन तुलसी के नियम

एकादशी वाले दिन तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए। पूजा करते समय भी तुलसी को प्रणाम करें। इसके अलावा पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु को तुलसी दल की माला अर्पित करें। शाम को तुलसी में घी का दीपक जलाएं और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि इससे एकादशी का व्रत सफल हो जाएगा।

इन बातों का भी रखे ध्यान

. तुलसी के पत्ते साफ होकर और श्रद्धा के साथ तोड़ें। शाखा को बिल्कुल भी नुकसान न पहुंचाएं और पत्तों को खींचकर पौधों की टहनी न तोड़ें।

. तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले हमेशा हाथ जोड़कर अनुमति लें।

. कभी भी तुलसी के पत्तों को चाकू, कैंची या फिर नाखून की मदद से न तोड़ें बल्कि उंगलियों का इस्तेमाल करें।

. बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते को न तो छुए और न ही तोड़े। पूजा में ऐसे पत्ते भगवान के द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते।

. शाम के समय कभी भी तुलसी का पत्ते न तोड़ें।

एकादशी व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

इस दिन आप फलाहार या फिर सात्विक आहार खा सकते हैं। इसके अलावा अन्न और सामान्य रुप से अनाज का सेवन भी इस दिन नहीं किया जाता है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही उपवास करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Punjab News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...