होशियारपुरः जिले की रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी में दो गुटों में विवाद हो गया। जहां जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं दर्जन भर गोलियां चलाई गई। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि 3 गाड़ियों में सवार होकर बदमाश आए थे और आते ही उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस को घटना स्थल पर मैगजीन सहित गोलियों को खोल बरामद हुए है। हालांकि विवाद की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए है। घटना स्थल पर खून बिखरा हुआ भी दिखाई दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

