Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtनई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh...

नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh Mundian

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टीज़ की नीलामी के मामले में अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 27 प्रॉपर्टीज़ की सफ़लतापूर्वक नीलामी कर कुल 5391 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि प्रॉपर्टीज़ हासिल करने के लिए बोलीदाताओं के बीच हुई जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के कारण 20 अगस्त, 2026 को समाप्त होने वाली नीलामी 21 अगस्त, 2026 को सुबह समाप्त हुई। 20 जुलाई को शुरू हुई इस नीलामी में कुल 36 प्रॉपर्टीज़ बोली के लिए पेश की गई थीं।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गमाडा द्वारा समय-समय पर करवाई गई नीलामियों को निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि बड़े निवेशकों द्वारा मोहाली में निकट भविष्य में अपने प्रोजेक्ट स्थापित करने से जहां शहर की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनेगी वहीं राज्य को आर्थिक मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

नीलामी में पेश की गई प्रॉपर्टीज़ की आरक्षित कीमत 3872 करोड़ रुपये रखी गई थी और इन प्रॉपर्टीज़ की नीलामी करके अथॉरिटी ने कुल 5391 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आमदन गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नीलाम की गई प्रॉपर्टीज़ में मोहाली के विभिन्न सेक्टरों/प्रोजेक्ट्स में स्थित मिक्स्ड लैंड यूज़, होटल, अस्पताल और व्यापारिक साइटें शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

IIT में M.Sc. के छात्र ने छत से कूदकर की खुदकुशी

नई दिल्लीः IIT दिल्ली में शनिवार सुबह M.Sc. फिजिक्स...

Punjab News: 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, 505 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Punjab News: मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां और ईंटे, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की...

IIT में M.Sc. के छात्र ने छत से कूदकर की खुदकुशी

नई दिल्लीः IIT दिल्ली में शनिवार सुबह M.Sc. फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के...

Punjab News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के सासंद चन्नी, सज्जन का नाम लेना पाप, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब में 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत के बाद...

Punjab News: 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, 505 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जगराओं में थाना जोधां पुलिस ने 505 ग्राम हेरोइन बरामद...

Punjab News: मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां और ईंटे, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी...