Himachal Govt

Himachal Govt
Internationalगुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करके संगत पर किया पेंचकस से हमला, 2...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करके संगत पर किया पेंचकस से हमला, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एडमिंटनः कनाडा के एडमिंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब गुरुद्वारा में दोषी द्वारा बेअदबी की गई। प्रधान जोरा सिंह ने बताया कि 21 अगस्त सुबह 5 बजे एक गोरा अंदर आया तो उत्पाद मचाने लगा। जैसे ही वो गुरु ग्रंथ साहिब की तरफ बढ़ा तो सिंहों ने उसे रोक लिया। इस पर उसने 2 सिंहों को पेंचकस माकर घायल कर लिया। नीली टी शर्ट में घुसे गोरे को संगत ने पकड़ लिया।इसके बाद गुरुदारे की एक लड़की ने पुलिस को फोन कर लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोरे को अरेस्ट कर लिया। दरअसल, विदेशी व्यक्ति पेंचकस लेकर गुरुद्वारे के अंदर घुस गया। अंदर आते ही बिछाई साहब पर चढ़ गया और गुरु साहब का रूमाला उतार लिया था। प्रधान सरदार जोरा सिंह के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे दरबार साहिब में आरोपी सीधे रुमाले और बिछौने की तरफ बढ़ा।

गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी और एक बुजुर्ग सेवादार (75 वर्ष) ने जब उसे मर्यादा का पालन करने और अंदर जाने से रोका, तो आरोपी उग्र हो गया। उसने अपने पास रखे पेचकश से लगातार वार करना शुरू कर दिया, जिससे 2 सेवादार घायल हो गए। दरबार में मौजूद संगत और युवाओं ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। संगत में मौजूद एक युवती ने तत्काल आपातकालीन नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी कोई आम राहगीर नहीं बल्कि एक पुराना हिंसक अपराधी है। वह घटना से ठीक एक दिन पहले ही एक गंभीर हमले और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के जुर्म में जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था।

रिहाई के बाद उसे तय रिहाइश (हाफवे हाउस) जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और गायब हो गया। पुलिस ने अभी घायलों और आरोपी की पहचान नहीं बताई है। गुरुद्वारे में घुसने से पहले उसने किसी अन्य स्थान पर भी हमला करने की कोशिश की थी। प्रधान जोरा सिंह ने स्पष्ट किया कि गुरु ग्रंथ साहिब जी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल हुए दो सेवादारों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय में भारी रोष है। लोगों ने सवाल उठाया है कि चाहे भारत हो या विदेश, धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों के बाद आरोपियों को ‘मानसिक रूप से बीमार’ बताकर जांच की दिशा क्यों बदल दी जाती है? सिख संगत ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। फिलहाल गुरुद्वारा साहिब को संगत के लिए दोबारा पूरी तरह से खोल दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर,...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या...

क्या भारत पर भारी पड़ेंगे Asim Munir? फील्ड मार्शल के हाथ आई खास Power

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट की...

Punjab News: 22 दिन बाद मॉडल टाउन में फिर धंसी सड़क

लुधियानाः शहर के मॉडल टाउन स्थित पुराने शर्मा हलवाई...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर, ENS: शहर में चोरों का आतंक एक बार फिर से...

Haryana News : सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश पर नगर निगम और विक्रेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 14 में सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं द्वारा सेक्टर 14 नगर...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में बंद जगतार सिंह हवारा...

क्या भारत पर भारी पड़ेंगे Asim Munir? फील्ड मार्शल के हाथ आई खास Power

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट की ओर से डिफेंस फोर्सेज ऑफ पाकिस्तान एक्ट 2026 और नेशनल...