Himachal Govt

Himachal Govt
MogaPunjab News: सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले 50 हज़ार रिश्वत लेते 2...

Punjab News: सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले 50 हज़ार रिश्वत लेते 2 कर्मचारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः विजीलेंस ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इन कर्मचारियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप है। यह कार्रवाई चीफ डायरेक्टर विजीलेंस ब्यूरो शरद सत्या चौहान के निर्देशों पर की गई। तलवंडी भाई के निम वाला चौक निवासी सोनी ने विजीलेंस ब्यूरो मोगा को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि सिंचाई (नहरी) विभाग में कार्यरत बेलदार वीर सिंह और गेज रीडर जगदेव सिंह ने उनके बेटे मोहित कायत को बेलदार की नौकरी दिलाने के लिए 5-6 लाख रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को पहले ही साढ़े पांच लाख रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद उनके बेटे को कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अब आरोपी नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये और मांग रहे थे। डीएसपी सोहन सिंह और इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। उन्होंने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में वीर सिंह और जगदेव सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर के विजीलेंस ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है। विजीलेंस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड की थी। यह रिकॉर्डिंग विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई, जिसके आधार पर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। विजीलेंस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: लोगों को पुलिस ने लौटाने 300 फोन, देखें वीडियो

बटालाः जिले की पुलिस ने चोरी हुए आज लोगों...

सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला, 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में सरेआम...

हाईवे पर सवारियों से भरी पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

कर्नाटक: चित्रदुर्ग के ऐमंगला के पास NH-48 पर नर्सिंग...

भीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में देर...

Punjab News: विवादों में घिरे दीपेंद्र हुड्डा, धालीवाल ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें Live

अजनालाः विधायक और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता...

Punjab News: लोगों को पुलिस ने लौटाने 300 फोन, देखें वीडियो

बटालाः जिले की पुलिस ने चोरी हुए आज लोगों को 300 फोन लौटाए। दरअसल, जिन लोगों के फोन चलते...

सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला, 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला करने का सनसनीखेज...

हाईवे पर सवारियों से भरी पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

कर्नाटक: चित्रदुर्ग के ऐमंगला के पास NH-48 पर नर्सिंग स्टूडेंट्स को ले जा रही एक प्राइवेट बस के पलटने...

भीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे छठिहार...