पंचकूलाः मोरनी मुख्य गांव से 20 अगस्त देर रात चोरों ने अल सुबह एक बाइक चोरी कर ली। बाइक पुलिस में तैनात एक कर्मी की बताई जा रही है। इसके साथ ही चोरों ने उड़यों गांव में स्थित एक होटल मालिक की कार भी चोरी कर ली।
वहीं मोरनी मुख्य सड़क पर खड़ी एक ऑल्टो कार से साउंड सिस्टम भी चोरों ने उड़ा दिया। दो युवक बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए है। इससे पहले भी मोरनी से ही एक बाइक और एक कार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

