Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtसिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा अपग्रेड

सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा अपग्रेड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

12 नए पद स्वीकृत : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गुरुग्राम जिले के सिधरावाली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए 12 नए पदों को भी स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृत पदों में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, दो फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमपीएचएस (पुरुष), एक एमपीएचएस (महिला) तथा तीन क्लास-IV कर्मचारी शामिल हैं।

प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार अपग्रेड करने के साथ-साथ वहां पर्याप्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड होने से सिधरावाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर पहले से बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण नागरिकों को सामान्य उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा उन्हें समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और विकसित हरियाणा की आधारशिला हैं। राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार सुदृढ़ किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के भिड़ने का मामला सामने...