Himachal Govt

Himachal Govt
Unaश्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित कतार व्यवस्था के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करवाया जाए, ताकि मुख्य मार्गों एवं पैदल आवागमन वाले रास्तों पर अनावश्यक भीड़ एवं यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जतिन लाल ने मेला क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाना है।इस मौके पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, एएसपी ऊना अजय राणा, डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल, मंदिर अधिकारी माता श्री चिंतपूर्णी संजीव प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...