Himachal Govt

Himachal Govt
Unaसाइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी 1.50 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को जिला ऊना के एक व्यक्ति ने साइबर सेल में उसके साथ हुई 1.50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई शुरू की।

समयबद्ध और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर ठगी की पूरी ₹1,50,000 की राशि होल्ड करवा ली गई और बाद में शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराधों से निपटने में जिला पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी से रहें सावधान

जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराधियों द्वारा ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर किए जाने वाले फोन या वीडियो कॉल से सतर्क रहें। पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग या कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती।

ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। तुरंत कॉल काटकर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।

पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी की सूचना समय पर देने से ठगी गई राशि को सुरक्षित रखने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। जिला पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधियों की नई-नई ठगी की तकनीकों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा परिवार और परिचितों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...