Himachal Govt

Himachal Govt
Unaपश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, सुनार की दुकान से चोरी, 30 ग्राम...

पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, सुनार की दुकान से चोरी, 30 ग्राम सोना बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने सुनार की दुकान से करीब 78 ग्राम सोना चोरी होने के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 30 ग्राम चोरीशुदा सोना भी बरामद कर लिया है, जबकि शेष चोरी हुए माल की बरामदगी के लिए जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत सोने के आभूषण बनाने की दुकान/कारखाने के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके कारखाने से करीब 78 ग्राम सोने का GPC (Gold Plating Chemical)/डोबा चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ऊना ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शेख मैदुल मोंडल पुत्र मोजम मोंडल निवासी नोलेपारा, डाकघर कृष्णारामपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल की पहचान कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ऊना की विशेष टीम को हुगली, पश्चिम बंगाल भेजा गया। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 13 अगस्त 2026 को आरोपी शेख मैदुल मोंडल को पश्चिम बंगाल से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ और आगामी जांच के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर करीब 30 ग्राम चोरीशुदा सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह चोरी हुए कुल माल का लगभग आधा हिस्सा है। मामले में शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आम जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

Haryana News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...