ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के अंब और टाहलीवाल थाना क्षेत्रों में आपसी मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किए हैं।
अंब में रास्ता रोकने को लेकर विवाद: पुलिस थाना अंब में सुषमा शर्मा निवासी पोलियां पुरोहितां ने शिकायत दर्ज करवाई कि 16 अगस्त को सुबह करीब 11:45 बजे नलोह में संजय चौधरी निवासी मयोड ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी गाड़ी का रास्ता रोककर बहस व हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के संजय चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12 बजे सुषमा शर्मा और उनके पति नरेंद्र शर्मा ने कार से उनका ट्रैक्टर रोककर उन्हें नीचे खींच लिया और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
टाहलीवाल में भी दोनों पक्षों पर केस: पुलिस थाना टाहलीवाल में बीटन गांव में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज किए गए हैं। सर्वजीत कौर ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे सतपाल और उसकी पत्नी बलविंदर कौर ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। दूसरी ओर बलविंदर कौर ने शिकायत में आरोप लगाया कि सर्वजीत कौर और शकुंतला देवी ने उनका रास्ता रोककर दुर्व्यवहार और मारपीट की। दोनों मामलों में पुलिस ने BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

