ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अजौली में दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने आरोपी केवल कृष्ण निवासी अजौली के कब्जे से 1070 रुपये की नकदी तथा दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद कीं।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को हेड कांस्टेबल वरिन्द्र सिंह, अधिकारी पुलिस चौकी संतोषगढ़ के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

