Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Gun Point पर मिल्ट्री कैंप के बाहर कर्मी से लूट,...

Punjab News: Gun Point पर मिल्ट्री कैंप के बाहर कर्मी से लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्रैंड वॉक मॉल में मिल्ट्री कैंप के बाहर महिला कर्मचारी को 3 बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। वारदात बद्दोवाल छावनी के पास पुल के नीचे हुई। पीड़िता पूजा के मुताबिक, वह मॉल से छुट्टी के बाद ऑटो से घर जा रही थी। बद्दोवाल छावनी के पास ऑटो से उतरकर वह ड्राइवर को किराया दे रही थी। इसी दौरान पीछे खड़े तीन बदमाशों में से एक ने पिस्टल निकालकर उसकी ओर तान दी और बैग छीन लिया। बैग में iPhone 15 समेत उसका अन्य सामान था। पूजा ने बताया कि करीब 9:30 बजे ग्रैंड वॉक मॉल से निकलने के बाद वह ऑटो से घर जा रही थी।

बद्दोवाल छावनी के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरी और ड्राइवर को किराया देने लगी। इसी दौरान उसने देखा कि ऑटो के पीछे बाइक पर तीन युवक खड़े थे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और पिस्टल निकालकर उसकी ओर तान दी। पूजा के अनुसार, पिस्टल देखकर वह डर गई। बदमाश ने उसके पास मौजूद बैग छीन लिया और वापस बाइक की तरफ चला गया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनका कहना है कि बाइक अंधेरे में खड़ी थी, इसलिए वह उसका नंबर नहीं देख सकी। पीड़िता ने बताया कि तीनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे।

बैग छीनने के लिए सिर्फ एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा था, जबकि उसके दो साथी बाइक पर ही बैठे रहे। वह आरोपियों को पहचानती नहीं है। इससे पहले उसके साथ इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई थी। पूजा ने बताया कि बैग में उसका iPhone 15 था, जिसे उसने पिछले साल अक्टूबर में खरीदा था। उसने पुलिस से फोन बरामद करवाने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, लूट के बाद उसने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। वारदात के बाद पूजा ने एक राहगीर की मदद से पुलिस और अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि घटना के बाद वह काफी घबरा गई थी।

किसी तरह मदद लेकर परिवार तथा पुलिस को सूचित किया। पूजा के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी को काम पर छोड़ने जाते हैं, जबकि शाम को पूजा खुद ऑटो से घर लौटती है। उन्हें रात करीब 8 बजे बेटी ने फोन कर लूट की जानकारी दी। राकेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने मिलिट्री छावनी के पुल के पास सुनसान जगह का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने थाना मुल्लांपुर दाखा पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की, ताकि सुनसान रास्तों पर ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी बाइक का पता लगाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, सुनार की दुकान से चोरी, 30 ग्राम सोना बरामद

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने सुनार की दुकान से...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में रचा सफलता का नया अध्याय

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के कक्षा दसवीं के होनहार खिलाड़ी हर्षदीप सिंह ने 15 एवं 16 अगस्त...