Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: BA First year की छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त, इकलौती...

Punjab News: BA First year की छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त, इकलौती थी बेटी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के राहों रोड स्थित न्यू माधोपुरी कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मास्टर तारा सिंह कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रही 19 वर्षीय छात्रा अंशिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंशिका के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। वह दो भाइयों की इकलौती और घर में सबसे छोटी बहन थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर पर ही अपना बुटीक चलाती थी। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि अंशिका कॉलेज जाती थी और घर पर ही सिलाई का काम करती थी।

घटना के दौरान राहुल अपनी दुकान पर गया हुआ था, तभी उसकी बहन का फोन आया और इस खौफनाक घटना की उसे जानकारी मिली। राहुल ने स्पष्ट किया कि घर में किसी प्रकार का कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था और उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। मृतका के मोबाइल की भी जांच की गई, लेकिन उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुंशी के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। छात्रा ने चुन्नी का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि लड़की दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। परिवार ने फिलहाल किसी पर कोई शक नहीं जताया है और वे कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आरोप-शादी के बाद नगदी और आभूषण लेकर महिला फरार, देखें वीडियो

हापुड़ः सिम्भावली थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी के...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा...

आरोप-शादी के बाद नगदी और आभूषण लेकर महिला फरार, देखें वीडियो

हापुड़ः सिम्भावली थाना क्षेत्र में एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही जेवर और नकदी लेकर फरार हो...

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने पंजाब की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को किया मजबूत : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : गंभीर स्वास्थ्य समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर...

BJP की 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, स्मृति ईरानी सहित मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।...