Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtअगले पांच सालों में HRTC बनेगी आत्मनिर्भर, CM Sukhu ने किया ऐलान

अगले पांच सालों में HRTC बनेगी आत्मनिर्भर, CM Sukhu ने किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का मण्डी के पड्डल मैदान से शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक बस बेड़े के विस्तार के लिए नई 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है। नई इलेक्ट्रिक बसें वर्तमान में शिमला, नाहन, नालागढ़, ऊना, हरोली, बिलासपुर, देहरा, हमीरपुर, पालमपुर, धर्मशाला तथा नगरोटा में संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कुल्लू, मंडी और सुंदरनगर में भी आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा चुकी है तथा इन क्षेत्रों में नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन भी आज से शुरू किया गया है।

टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की निर्धारित ड्राइविंग रेंज 80 प्रतिशत स्टेट ऑफ चार्ज पर लगभग 180 किलोमीटर है। परिचालन के दौरान इन बसों का प्रदर्शन अत्यंत उत्साहजनक रहा है। शिमला चंडीगढ़ मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस द्वारा एक बार चार्ज करने पर लगभग 270 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की जा रही है। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी भू-भाग में लंबी दूरी के अंतर-शहरी मार्गों पर इन बसों की उपयोगिता को प्रदर्शित करता है।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से एचआरटीसी की परिचालन लागत में भी महत्वपूर्ण कमी आ रही है। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ऊर्जा लागत में लगभग 12-13 रूपये प्रति किलोमीटर की बचत हो रही है। इससे निगम के ईंधन एवं परिचालन व्यय में कमी आने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की समग्र दक्षता में भी सुधार हो रहा है।

इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का यह विस्तार प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के निरंतर सहयोग तथा चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार के साथ एचआरटीसी राज्य में आधुनिक, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

राज्य सरकार एचआरटीसी को बसें खरीद कर देती है और हर साल अनुदान के रूप में 840 करोड़ रूपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। इतनी ही कमाई एचआरटीसी अपने संसाधनों से भी कर रही है। वर्तमान राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का है। सरकार आने वाले समय में 1000 ई-बसें और 200 हाईड्रोजन बसें खरीदेगी। हमने पहले बजट में ग्रीन हिमाचल की परिकल्पना की थी और इन बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी शिवम प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे। मण्डी में वर्चुअल माध्यम से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मण्डी अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा...

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

खेल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जापान के...

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने पंजाब की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को किया मजबूत : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : गंभीर स्वास्थ्य समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर...

BJP की 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, स्मृति ईरानी सहित मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया जब सवारियों को लेकर बस कंडक्टर के साथ...