Himachal Govt

Himachal Govt
Unaश्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था: गौरव 

श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था: गौरव 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: सावन मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चरमराती व्यवस्थाओं को लेकर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने प्रशासन पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं। गौरव कुमार ने कहा कि सावन मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन चार नवरात्रों में ही प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की पोल खुलती दिखाई दे रही है। जगह-जगह यातायात जाम, अव्यवस्थित भीड़ और कतारों के टूटने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर चिंता का विषय यह है कि एंबुलेंस तक जाम में फंसने की स्थिति सामने आ रही है। अगर आपातकालीन वाहन ही समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे, तो प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गौरव कुमार ने डीसी ऊना और एसडीएम अंब से सवाल करते हुए कहा कि जब सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की जानकारी प्रशासन को पहले से थी, तो फिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई? क्या मेले से पहले बनाए गए ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन प्लान को जमीन पर लागू किया गया या सिर्फ बैठकों और कागजों तक सीमित रखा गया?

उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी का दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आने वाला श्रद्धालु प्रशासन की अव्यवस्था, धक्कामुक्की और घंटों के जाम से परेशान होने के लिए नहीं आता। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने चाहिए। गौरव कुमार ने कहा कि प्रशासन को वीआईपी मूवमेंट और औपचारिकताओं से ऊपर उठकर आम श्रद्धालु की सुविधा को प्राथमिकता देनी होगी। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी बढ़ाई जाए, यातायात व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, बैरिकेडिंग एवं कतार व्यवस्था को मजबूत किया जाए और एंबुलेंस समेत सभी आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध रास्ता सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा, “डीसी साहब और एसडीएम साहब को अब बैठकों में नहीं, जमीन पर उतरकर व्यवस्था दिखानी होगी। श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने आते हैं, प्रशासन की नाकामी भुगतने नहीं। चार नवरात्रों में ही अगर व्यवस्थाओं की यह हालत है, तो आगे की भीड़ को प्रशासन किस तरह संभालेगा, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि  से व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए, ताकि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार परेशानी न हो।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अवैध शराब की 5 पेटियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए महानगर में...

पहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की आजादी है – CM Mann

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई लोग घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर चोलंग टोल...

वित्त मंत्री ने लुधियाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा; शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन

शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, जनकल्याण, कृषि और बुनियादी ढांचे के...

Jalandhar News: अवैध शराब की 5 पेटियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए महानगर में आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई...

पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

पंजाब सरकार शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध चंडीगढ़/होशियारपुर: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय...

पहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की आजादी है – CM Mann

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई लोग घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर चोलंग टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां,...