ऊना,सुशील पंडित: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ऊना में विधायक सतपाल सिंह सत्ती जी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और विचारधारा देशवासियों के हृदय में सदैव अमर और जीवंत रहेंगे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन किया।

