Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर चोलंग टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ और वहां खड़ी एक रेहड़ी से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति समेत कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि कार में सवार 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोपहर करीब 2:20 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे हुआ। फ्रोंक्स कार नंबर JK01BC8358 जालंधर से पठानकोट की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार चोलंग टोल प्लाजा के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बेकाबू कार पहले सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराई और इसके बाद पास में खड़ी रेहड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। रेहड़ी के पास मौजूद व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

3 लोगों की मौके पर मौत
हादसे में रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति सहित कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, पुत्र दर्शन सिंह, निवासी चक शकूर, इखलास कादिर, पुत्र गुलाम कादिर, अनीक अमीन, पुत्र मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है।

कार सवार 3 युवक गंभीर घायल
हादसे में कार में सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान उमैर अहमद, पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी श्रीनगर, दानिश, पुत्र बशीर मोहम्मद, सोहेल, पुत्र तारीख अहमद के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पहुंची हाईवे पुलिस टीम
हादसे की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दोपहर करीब 2:20 बजे दी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तेजी से कार्रवाई की। रूट नंबर 94502 (नूरपुर से चोलंग) पर तैनात हाईवे टीम में एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह और लेडी कांस्टेबल जसपिंदर कौर शामिल थे। टीम सूचना मिलने के महज 5 मिनट बाद, करीब 2:25 बजे, मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों का सामान पुलिस ने कब्जे में लिया
हादसे के बाद घटनास्थल से मिले मृतकों और घायलों के सामान को पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। बाद में यह सामान थाना भोगपुर के एसआई सुरिंदर सिंह को सौंप दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फ्रोंक्स कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान...

कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त...

Jalandhar News: अवैध शराब की 5 पेटियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए महानगर में...

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा अजीत सिंह नगर: जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की एक आतंकी साजिश को नाकाम कर...

कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई जारी: हरपाल सिंह चीमा शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की विरासत...

Jalandhar News: अवैध शराब की 5 पेटियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए महानगर में आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई...