Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtपीएम श्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्कृष्ट विद्यालयों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए बनेंगी प्रेरणा: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ पीएम विद्यालयों को सम्मानित किया। पीएम जीएसएसएस गंगवा, हिसार को प्रथम, पीएम जीएसएसएस चक्करपुर, गुरुग्राम को द्वितीय और पीएम जीएसएसएस पाल्हावास, रेवाड़ी को तीसरा सर्वश्रेष्ठ पीएम विद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी अवसर पर तीन सर्वश्रेष्ठ मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया। जीएमएसएसएसएस शहजादपुर, अंबाला को प्रथम, जीएमएसएसएसएस बबैन, कुरुक्षेत्र को द्वितीय और जीएमएसएसएसएस हांसी को तीसरा सर्वश्रेष्ठ मॉडल संस्कृति विद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया। ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि PM SHRI योजना का उद्देश्य मौजूदा सरकारी विद्यालयों को मजबूत कर उन्हें उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल, रचनात्मक सोच और बेहतर सीखने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 251 PM SHRI विद्यालय और 218 वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन मेरिट एवं निर्धारित मानकों पर आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। विद्यालयों का मूल्यांकन आधारभूत ढांचे, शिक्षण-पद्धति, सीखने के परिणाम, विद्यार्थियों के प्रदर्शन, शिक्षक क्षमता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यालय प्रबंधन जैसे मानकों पर किया गया। इन मानकों के लिए निर्धारित वस्तुनिष्ठ संकेतकों का उपयोग करते हुए अंतिम मूल्यांकन किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यालयों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बनेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा का हर विद्यालय बेहतर बने और हर बच्चा अपनी प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़े। विश्वास व्यक्त किया कि PM SHRI एवं मॉडल संस्कृति विद्यालय ‘विकसित हरियाणा–विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की आजादी है – CM Mann

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई लोग घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर चोलंग टोल...

वित्त मंत्री ने लुधियाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा; शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन

शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, जनकल्याण, कृषि और बुनियादी ढांचे के...

श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विधायक सत्ती ने श्रद्धांजलि दी

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय स्व....

हमारी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: CM Mann

हमारी सरकार का हर फैसला हमारे शहीदों की सोच...

पहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की आजादी है – CM Mann

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत, कई लोग घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर चोलंग टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां,...

वित्त मंत्री ने लुधियाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा; शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन

शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, जनकल्याण, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पंजाब ने हासिल कीं बड़ी उपलब्धियां: हरपाल सिंह...

श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विधायक सत्ती ने श्रद्धांजलि दी

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ऊना...