Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtपंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में आयोजित सत्संग में...

पंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में आयोजित सत्संग में CM Saini ने किया सम्बोधित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राम नाम का सिमरन मन को स्थिर करता है, विवेक को जागृत करता है और मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग चुनने की शक्ति देता है। सैनी पंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में आयोजित सत्संग के दौरान साध संगत को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा अवतार सिंह महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से बाबा अवतार सिंह महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब के युवाओं से आह्वान किया कि अपने जीवन को नशे के हाथों न सौंपें। माता-पिता के सपनों को अपना संकल्प बनाइए। खेलिए, पढ़िए, कौशल सीखिए, परिश्रम कीजिए और हर दिन कुछ समय ईश्वर-स्मरण के लिए निकालिए। उन्होंने गुरु नगरी अमृतसर की धरा को पवित्र ,त्याग, तपस्या, भक्ति, वीरता और मानव सेवा की धरा बताते हुए कहा कि भारत सदियों से आध्यात्मिक प्रकाश से पूरी दुनिया को आलोकित करता आ रहा है। भारत मानवता की वह आवाज है जो सदियों से पूरी दुनिया को कहती आई है-प्रेम से रहो, मिलकर चलो और प्रत्येक जीव में परमात्मा को देखो। इसी महान भारतीय परंपरा को सुलाहकुल मिशन पिछले लगभग दो सौ वर्षों से आगे बढ़ा रहा है।

नायब सिंह सैनी ने परम पूज्य संत श्री साहिब दयाल जी द्वारा शुरू किये गए इस आध्यात्मिक मिशन द्वारा मानवता के लिए निरंतर हो रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारे संतों की विशेषता यह है कि वे अपने जीवन से उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। संत अवतार सिंह जी महाराज का जीवन भी इसी सत्य का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी इस मिशन ने जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई। ये सभी कार्य बताते हैं कि सच्ची सेवा समाज की जरूरतों से कभी अलग नहीं होती।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज देश विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना तब साकार होगा, जब विकास के साथ संस्कार हों, समृद्धि के साथ संवेदना हो, शक्ति के साथ संयम हो और प्रगति के साथ प्रकृति तथा परमात्मा का स्मरण हो। उन्होंने लोगों से देश के विकास में प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

मुख्यमंत्री Sukhu ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन चंडीगढ़/पठानकोट: देश का 80वां...

श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था: गौरव 

ऊना,सुशील पंडित: सावन मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार...

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच ताजा मामला शहर के ग्रैंड...

मुख्यमंत्री Sukhu ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी...

विधायक विवेक शर्मा ने ली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा, स्टाफ को दिए कड़े निर्देश, देखें वीडियो

पूर्व प्रधान ज्ञान चंद की माता का जाना कुशलक्षेम उनाः बंगाणा, कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन चंडीगढ़/पठानकोट: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला पठानकोट में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की...