अमृतसर: सड़क हादसे मे इलाज़ के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। परिवार के सदस्यों ने Amandeep Medicity Hospital के डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
परिवार के अनुसार गोदाम मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय अभियेक 8 अगस्त को एक्टिवा में पेट्रोल डालने के लिए गया था। इस दौरान वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घ्याल हो गया। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जिसके बाद 12 अगस्त को मल रोड पर स्थित Amandeep Medicity Hospital में दाख़िल करवाया गया।
मृतक के परिवार का आरोप है कि युवक को कई दिनों तक अस्पताल में रखकर इलाज के नाम पर उनसे भारी रकम वसूली गई। परिवार का दावा है कि अभिषेक को दिए गए कुछ टीकों के बाद उसकी हालत और खराब हो गई और वह होश में नहीं आया। परिवार ने युवक को वेंटिलेटर पर रख किए गए इलाज पर भी सवाल उठाए हैं।
परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय जब अस्पताल का बिल क्लियर करवाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधकों के खिलाफ जांच की मांग करते हुए रोष व्यक्त किया।
परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित परिवार ने हादसे के संबंध में 8 अगस्त को शिकायत दी गई थी, लेकिन मामले में समय पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को एक्टिवा सवार अभिषेक के साथ हादसा हुआ था। जिसके बाद विभिन्न अस्पतालों में उसका इलाज चला। 16 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के बयानों और पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले मे Amandeep Medicity Hospital की मैनेजमेंट और किसी भी डॉक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया है। अस्पताल के स्टाफ ने भी मीडिया से दूरी बना कर रखी है। यदि वह अस्पताल की मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

