Advertisement Girl in a jacket
AmritsarPunjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, देश भक्ती में...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, देश भक्ती में रंगा स्टेडियम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। तिरंगा फहराने के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस, पंजाब महिला पलटन, पंजाब होम गार्ड और एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। स्कूली छात्रों और बैंड टीमों द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनके लिए यह गर्व और खुशी की बात है कि उनकी ड्यूटी गुरु साहिब की पावन धरती अमृतसर में लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अमृतसर वासियों और जलियांवाला बाग के शहीदी कांड वाली इस पवित्र धरती को नमन करने का मौका मिला है। उन्होंने समूचे देशवासियों और पंजाब वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी मिल-जुलकर पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगीला पंजाब बनाने के लिए काम करेंगे। अमन अरोड़ा ने अमृतसर की पवित्र धरती के लिए अरदास करते हुए कहा कि गुरु साहिब के आशीर्वाद से यह धरती हमेशा इसी तरह मुस्कुराती, हंसती-बसती रहे।

इस दौरान जब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से पंजाब सरकार के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम महीनों और सरकार के अंतिम लक्ष्यों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने सरकार को विकास का काम करने, हर वर्ग के लिए काम करने और लोगों के हितों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साढ़े चार सालों से इसी लक्ष्य को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। अमन अरोड़ा ने कहा कि जब लोगों के लिए पूरी साफ नीयत और नीति के साथ काम किया जाता है तो लोग अपना मान-सम्मान और आशीर्वाद खुद देते हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके समारोह की रौनक में इजाफा किया गया। अमृतसर में मनाए गए इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा गुरु नानक स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों...

Punjab News: सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम...

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देओल नगर में...

लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM Modi का ऐलान, एक करोड़ युवाओं को मिलेगी AI स्किल्स की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

पहली बार राष्ट्रीय कार्यक्रम में गाया गया वंदे मातरम् नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना...

Punjab News: ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, BSF जवानों ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियों

अमृतसरः पूरे देश में आज़ादी दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी...

Punjab News: आजादी दिवस से जमा़ मस्जिद का पुराना नाता, मुस्लिम भाईचारे ने मनाया स्वंत्रता दिवस, देखें वीडियो

अमृतसरः 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर ऐतिहासिक जमा़ मस्जिद खैरुद्दीन परिसर में बच्चों और मस्जिद के स्टाफ़ की...