Himachal Govt

Himachal Govt
Tarn TaranPunjab News: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली...

Punjab News: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः थाना भीखीविंड के गांव पहुविंड में जमीनी विवाद के बीच दो गुटों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दोनों गुटों के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक ही हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा मामले की अगली पड़ताल शुरू कर दी है।

गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों के बीच करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गोलीबारी में एक पक्ष के सुखराज सिंह उर्फ राजू की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुरनूर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से निर्मल सिंह (63) को भी कई गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल गुरनूर सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

डीएसपी भीखीविंड अतुल सोनी और थाना पुलिस की टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और शवों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात बरती जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल...

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री...

Manimahesh Yatra में पहली बार मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, गौरीकुंड तक चलेंगे फोन

भरमौरः मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस बार पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएसएनएल ने...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से दिल्ली के जंतर-मंतर तक किसान बचाओ पदयात्रा शुरू की जाएगी।...

आखिर कैसे शुरु हुआ था Operation Sindoor? अजीत डोभाल ने किया अहम खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।...

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने...