लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में एक आधुनिक कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट की आधारशिला रखी। ये CBG प्लांट लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत से लगाया जाएगा। इस प्लांट से इलाके के लगभग 435 डेयरी मालिकों को सीधा आर्थिक और प्रशासनिक लाभ मिलेगा।
ये प्लांट रोजाना लगभग 300 टन पशुओं के गोबर का पर्यावरण-अनुकूल तरीके से निपटान करेगा, जिससे इलाके में गंदगी और प्रदूषण की समस्या से राहत मिलेगी। प्लांट के पूरी तरह चालू होने के बाद यहां से रोजाना लगभग 5 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) का उत्पादन होगा।
इस प्लांट के लगने से लुधियाना शहर के पुराने नालों और आसपास के इलाकों में डेयरियों से निकलने वाले कचरे से होने वाले प्रदूषण की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस बायोगैस प्लांट का उद्घाटन 65 करोड़ रुपए की लागत से किया है।