Himachal Govt

Himachal Govt
Unaऊना में दो सड़क हादसों के मामले दर्ज, तेज रफ्तारी व लापरवाही...

ऊना में दो सड़क हादसों के मामले दर्ज, तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों के मामलों में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप हैं।

लालूवाल में स्कूटी को मारी टक्कर: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत 14 अगस्त को सुबह करीब 8:30 बजे लालूवाल में एक तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक संतोख सिंह निवासी नंगल कलां, तहसील हरोली सड़क से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन भी सड़क से नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

नंगल खुर्द में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार: पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत 11 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे नंगल खुर्द में HP पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने सड़क पर आवारा सांड आने के कारण मोटरसाइकिल रोक दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार आवारा सांड से टकराकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए ट्रक मालिक/चालक बबली राम निवासी वार्ड नंबर 3, नंगल खुर्द के खिलाफ BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।...

क्या तेल-गैस की परेशानी होगी दूर? रुस-भारत में चल रही नई रणनीति, जल्द हो सकता है विचार!

नई दिल्ली: रुस की ओर से भारत तक पहुंचने के लिए अब नए रेल कॉरिडोर की संभावना पर विचार...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों को लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं पर ऐसे लक्षण आपके...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...