Advertisement Girl in a jacket
Haryana Govtराज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज...

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और निःस्वार्थ समर्पण के बल पर ही भारत ने स्वतंत्रता का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के देशप्रेम, एकता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देता है।
प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाली तीज के पावन अवसर पर भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरियाली तीज हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम, उल्लास, सौहार्द और समृद्धि का संदेश देता है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के इन दोनों पावन अवसरों को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा स्वतंत्रता, एकता, शांति और राष्ट्रीय प्रगति के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम एक सशक्त, समृद्ध और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में...

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में सिवाला मंदिर चौक के पास हड़कंप मच गया, जब एक...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कथित जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।...

चुकाहन में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए टूरों को उखाड़ने पर विवाद, दंपती से मारपीट का मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चुकाहन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने...