.
GurdaspurPunjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर नारायण चौड़ा का...

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर नारायण चौड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: बीते दिन श्री नांदेड़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला अब दूसरी बार हुआ है। मजीठिया ने यह कहा है कि साल 2024 में भी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बादल पर हमला करने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस घटना के तार पुरानी घटना से तो नहीं जुड़े हैं इसके लिए सीबीआई को जांच करनी चाहिए। साल 2024 में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले डेरा बाबा नानक के नारायण चौड़ा का भी बयान सामने आया है। नारायण चौड़ा ने कहा कि श्री नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर जिस व्यक्ति ने हमला किया है वो उसको जानते तो नहीं है परंतु उसकी तस्वीर को टीवी पर देखा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने जितने भी गुनाह किए हैं उसकी कोई भी माफी नहीं है। इससे सीखों की भावना तो आहत हुई है परंतु सिख रोष में आकर ही सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर रहे हैं।

उसकी जमानत होने में भी पंजाब सरकार का कोई भी हाथ नहीं है। सुखबीर सिंह बादल ने अपने बयान अभी तक दर्ज नहीं करवाए हैं ऐसे में इसके चलते माननीय अदालत ने उनको जमानत दी है। उनका यह कहना है कि सुखबीर सिंह बादल यह बताए कि बयान दर्ज करवाने के लिए वो क्यों नहीं गए हालांकि पुलिस खुद बार-बार उनके बयान दर्ज करने के लिए खुद गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि चालान में लिखा गया है कि झगड़े के कारण से गोली चली है परंतु उन्होंने कहा कि खींचातानी में गोली चली है या फिर खींचने वाले के हाथ से चली है यह जांच का विषय है। सीबीआई की जांच मामले पर उन्होंने कहा कि यह अब पंजाब सरकार का ही फैसला है कि इस मामले में अब सीबीआई की जांच करवानी है या फिर नहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास...

FPO सदस्यों को मिला उद्यमिता और बाजार प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिजनेस प्लान, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग...

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एस. सुखबीर सिंह बादल जी...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हालसा ने किया था वृक्षारोपण अभियान शुरु चंडीगढ़:...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के...