.
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन का किया दौरा

मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन का किया दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। उन्होंने निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष फिनिशिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया जा सके।

हिमाचल निकेतन भवन राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले प्रदेशवासियों, विशेषकर चिकित्सा उपचार और शिक्षा के उद्देश्य से दिल्ली आने वाले लोगों को आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में लगभग चार सितारा श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह दिल्ली आने वाले हिमाचलवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सहायक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

लगभग 190 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित किए जा रहे हिमाचल निकेतन में 107 कमरे, एक रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, दो बहुउद्देशीय हॉल, एक बैठक कक्ष और विद्यार्थियों के लिए डॉर्मिटरी की सुविधा होगी। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं तथा निर्माण में आवश्यक गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी...

कैबिनेट ने हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास और विनियमन नियम, 1976 में संशोधन को मंज़ूरी दी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...

विश्व बैंक वित्त पोषित 5,714 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ से 45 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा के जल भविष्य को सुरक्षित करने और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की राज्य की क्षमता को...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली...