.
Himachal Govtस्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक...

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने तथा हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर के नजदीक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

इस लक्ष्य को हासिल करने में मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कॉर्पोरेशन राज्य की खरीद एजेंसी है, जो चिकित्सा महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक दवाइयों, सर्जिकल एवं मेडिकल उपभोग्य सामग्री, चिकित्सा उपकरणों, मशीनों की खरीद एवं वितरण तथा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने सहित अन्य कार्यों को निष्पादित करने का कार्य करती है। उन्होंने विभिन्न दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामग्री की खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रयासों की सराहना की। पूर्व में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से खरीद में विलंब होता था और लागत भी बढ़ती थी।

राज्य सरकार 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनों और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से बदल रही है और इस प्रक्रिया में मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बैठक में नैदानिक सेवाओं को मजबूत करने तथा उन्नत मशीनों और दवाइयों की स्थापना एवं खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर भी चर्चा की गई। इनमें पैट स्कैन मशीन, हाई-रिजॉल्यूशन कलर डॉप्लर, फुल रूम डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन, डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, बाइप्लेन डीएसए मशीन, ब्लड सेपरेटर यूनिट, हाई-एंड इकोकार्डियोग्राफी, निःशुल्क चश्मे, निरोग क्लीनिकों के लिए विभिन्न उपकरण, ईसीजी मशीनें, कैथ लैब, ट्रैक-बेस्ड इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन सिस्टम तथा बोनमैरो ट्रांसप्लांट एफ़ेरेसिस यूनिट शामिल हैं।

अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय हो। डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करना तथा लोगों को उत्कृष्ट और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी...

कैबिनेट ने हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास और विनियमन नियम, 1976 में संशोधन को मंज़ूरी दी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...

विश्व बैंक वित्त पोषित 5,714 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ से 45 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा के जल भविष्य को सुरक्षित करने और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की राज्य की क्षमता को...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली...