.
HoshiarpurPunjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत,...

Punjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः तलवाड़ा-ऊना राज्य मार्ग पर खोखा मार्केट के समीप लेबर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पीछे से आ रहे अज्ञात टिप्पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव शहरक निवासी विशम्बर सिंह पुत्र त्रिलोक चंद अपने ससुर राजिंदर सिंह पुत्र प्यारे लाल के साथ मोटरसाइकिल पर हिमाचल प्रदेश के संसारपुर टैरेस में अपने संबंधी के घर जा रहे थे। दोनों तलवाड़ा-ऊना मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान खोखा मार्केट के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात टिप्पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशम्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दसूहा के शिवाल अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे के बाद अस्पताल में सड़क हादसे के दो मामले आए थे। इनमें राजिंदर सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि विशम्बर सिंह गंभीर रूप से घायल थे। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए शिवाल अस्पताल, दसूहा रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा अज्ञात टिप्पर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

इमारत में जनरेटर चढाते समय हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में भीषण हादसे में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक

ऊना,सुशील पंडित:  पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू क्षेत्र...

मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन का किया दौरा

अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने...

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव मयोड़ में...

इमारत में जनरेटर चढाते समय हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को...

ओवरटेक करते समय स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक

ऊना,सुशील पंडित:  पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार परिवार...

मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन का किया दौरा

अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...