.
Internationalस्कूल में 2 छात्रों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल,...

स्कूल में 2 छात्रों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जॉर्जियाः अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में फरार एक संदिग्ध किशोर को हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, वॉरनर रॉबिन्स हाई स्कूल में 9वीं कक्षा के 2 छात्रों के बीच हुई गोलीबारी की यह घटना दोपहर 2 बजकर 15 मिनट की है।

वॉरनर रॉबिन्स, अटलांटा से लगभग 164 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। शेरिफ मैट मौल्टन ने शाम को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छात्रों का एक समूह स्कूल के शैचालय के अंदर था, तभी दो छात्रों के बीच बहस हाथापाई में बदल गई तभी एक छात्र ने गोली चला दी। स्कूल के संसाधन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

शेरिफ ने बताया कि इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि छात्र को किस तरह की चोटें आई हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगे हैं या नहीं। मौल्टन ने कहा कि जांच अभी जारी है और उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। मौल्टन ने कहा कि एक घंटे बाद, संदिग्ध को स्कूल से लगभग 800 मीटर दूर से पकड़ लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना...

Jalandhar Bypass पर Green Land School के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

मैनेजमेंट पर अड़ियल रवैये के लगे आरोप लुधियानाः जालंधर बाईपास...

Punjab News: युवक ने की आत्महत्या, लड़की पर लगे ब्लैकमेलिंग के आरोप, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के इस्लामाबाद इलाके में देर रात एक 21 वर्षीय युवक राहुल शर्मा द्वारा कथित तौर पर फांसी...

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के पीछे खेतों से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना अस्पताल ले जाना पड़ा बावजूद इसके नींद से नहीं जागा...