.
JalandharJalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO...

Jalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल कर्मचारियों ने युवती को कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में युवती की पहचान 20 वर्षीय योतिका निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 3 के एसएचओ जतिंदर ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर जाकर देखा कि युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था। युवती का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतिका की पहचान योतिका शर्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। होटल में युवती की एंट्री 8 तारीख की हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि लड़की विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस मिला, जो खाली था। कमरे की हालत अस्त-व्यस्त थी तथा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब...

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना कुलगढ़ी के पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। पंजाब विधानसभा में...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से शुरु किया राज्य स्तरीय अभियान

पंजाब भर में 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: स्वास्थ्य एवं परिवार...

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

कर्मचारियों को 31 अगस्त तक देना होगा Undertaking Form चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों के...