.
SangrurPunjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में भुक्की और नकली नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिस पर पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

जानकारी देते हुए टोल प्लाजा पर काम करने वाले जगविंदर सिंह ने बताया कि गांव नदामपुर निवासी नरिंदर सिंह नंदी पुत्र करनैल सिंह रात को ड्यूटी पर आ रहा था, जब आसरा कॉलेज के गेट से आगे आया तो उसका एक कार से हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह उस समय टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर थे।

उन्हें मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना मिली, वह बूथ छोड़कर जब मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो वहां एकत्रित लोगों ने उन्हें बताया कि यह टोल प्लाजा पर काम करने वाला नरिंदर सिंह नंदी है। उन्होंने मौके से टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में कालाझड़ चौकी के इंचार्ज सतवंत सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि मोटरसाइकिल सवार नरिंदर सिंह नंदी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसमें से 90 किलो भुक्की, नकली नंबर प्लेटें और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कार सवार जो मौके से फरार हो गए थे, उन पर 2 अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की तफ्तीश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 10 पिस्टल, 1 किलो हेरोइन व ड्रोन बरामद, 7 गिरफ्तार, विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों...

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

कर्मचारियों को 31 अगस्त तक देना होगा Undertaking Form चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों के...

हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति तक देश के प्रति भावना को मजबूत करना – श्याम सिंह राणा

चंडीगढ: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Punjab News: 10 पिस्टल, 1 किलो हेरोइन व ड्रोन बरामद, 7 गिरफ्तार, विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्क...

क्या तेल-गैस की परेशानी होगी दूर? रुस-भारत में चल रही नई रणनीति, जल्द हो सकता है विचार!

नई दिल्ली: रुस की ओर से भारत तक पहुंचने के लिए अब नए रेल कॉरिडोर की संभावना पर विचार...