.
Nationalआश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा,...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने मासूम बच्चियों को डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये पूरी घटना धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल की है। रोजमर्रा की तरह शनिवार की रात भी सैकड़ों छात्राएं अपने-अपने कमरों में सोने चली गई थी। इसी दौरान आधी रात को कहीं से एक जहरीला सांप बच्चियों के कमरे में घुस आया और नीचे फर्श पर सो रही तीन छात्राओं को डस लिया। सुबह जब स्कूल प्रशासन और अन्य बच्चों को इस अनहोनी की भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों बच्चियों की सांसें थम चुकी थी। आनन-फानन में बच्चियों को गढ़चिरोली के जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि बच्चियों के सांप के काटने की खबर समय पर किसी को क्यों नहीं लगी और क्या स्कूल परिसर में आपातकालीन प्राथमिक उपचार या एंटी-स्नेक वेनम की कोई सुविधा मौजूद थी या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने परियोजना अधिकारियों को तत्काल ग्राउंड जीरो पर जाकर पूरी स्थिति का मुआयना करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है, जबकि आक्रोशित परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और...

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

Jalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कोखराज...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। पंजाबी क्वार्टर...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में...