गोल्ड मेडल जीतने के बाद भावुक हुई थी महिला वेटलिफ्टर
खेल: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर आए भारतीय खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की। उन्होंने यह मुलाकात अपने आवास पर की। पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार मेडल लेकर आने वाली मीराबाई चानू से भी खास बात की। पीएम ने इस दौरान मीराबाई चानू का हौंसला बढ़ाया। बता दें कि मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू इमोशनल हो गई थी। जब उन्हें पोडियम पर मेडल मिला तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाई।
आंसू की बूंद से टपक रहा था गोल्ड मेडल
पीएम मोदी ने मीराबाई चानू से उनके रोने का कारण पूछा था। उन्होंने कहा कि – ‘इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू के बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो’। मीराबाई ने पीएम को जवाब देते हुए कहा कि – ‘मैं उस दिन बहुत ही खुश और भावुक थी। मैं गोल्ड मेडल जीतने के बाद उस दिन इस वजह से रोई थी क्योंकि पेरिस ओलंपिक में मेरा मेडल सिर्फ एक किलो के चलते रह गया था’।
View this post on Instagram
लगातार तीसरे गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
बता दें कि मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मीराबाई इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर बनी है। उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता है।
बात अगर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश की झोली में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल पड़े।