मॉस्कोः मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। वे एरोफ्लोट की उस फ्लाइट को पकड़ने की बेताब कोशिश में एयरक्राफ्ट एप्रन में घुस गईं, जिसे वे पहले ही मिस कर चुकी थी। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 25 जुलाई को हुई, जब एयरक्राफ्ट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रही है।
फ्लाइट छूटी तो रन-वे एरिया में घुसी दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप#AirportNews #FlightMissed #BreakingNews #AirportSecurity #ViralNews pic.twitter.com/nRPmxxwZyA
— Encounter News (@encounternews2) August 10, 2026
फुटेज में दिख रहा है कि जब प्लेन को गेट से दूर ले जाया जा रहा था, तब दोनों महिलाएं अपना सामान लेकर टरमैक पर तेजी से दौड़ रही थी। उनमें से एक महिला एयरक्राफ्ट की तरफ हाथ हिलाती हुई दिख रही है। महिलाएं अपनी तय उड़ान के समय से काफी देर से पहुंची थीं और बोर्डिंग का समय निकल चुका था। अपनी यात्रा को रीबुक करने के लिए टर्मिनल पर लौटने के बजाय, वे कथित तौर पर प्रतिबंधित एप्रन एरिया में चली गईं।
दोनों महिलाएं एयरपोर्ट सिक्योरिटी से गुज़र चुकी थीं और सुरक्षित इलाके में थी, तभी वे टरमैक पर पहुंच गईं। ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें प्लेन के पास देखा और तुरंत ऑपरेशन रोक दिया। दोनों को वापस टर्मिनल ले जाया गया और रूस की फ़ेडरल सिक्योरिटी सर्विस को सौंप दिया गया।
इस घटना से सुरक्षा का गंभीर जोखिम पैदा हो सकता था। एयरक्राफ्ट एप्रन एक प्रतिबंधित इलाका है, जहां प्लेन को खींचा और घुमाया जाता है, और उनके आस-पास ग्राउंड गाड़ियां और एयरपोर्ट कर्मचारी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि जब महिलाएं एप्रन पर थीं, तब प्लेन को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था, जिससे ग्राउंड स्टाफ को ऑपरेशन रोकना पड़ा।