.
Nationalबारिश का कहरः प्रशासन ने दिए नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में...

बारिश का कहरः प्रशासन ने दिए नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः राजधानी में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल में आज नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत भोपाल जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को आज स्कूल नहीं बुलाया जाएगा, लेकिन शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मचारियों की छुट्टी नहीं की गई है।

उन्हें निर्धारित समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। स्कूल प्रबंधन को प्रशासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, देर रात से सोमवार सुबह तक लगातार बारिश होती रही। कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से यातायात थम गया। इसके साथ भोपाल से लगे ग्रामीण इलाकों में भी पुल-पुलिया उफान पर होने से शहर से संपर्क कट गया। बारिश के कारण रायसेन रोड स्थित पटेल नगर, वसुंधरा कालोनी, शिवनगर, खजूरी कलां और अपोलो अस्पताल के आसपास पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरागढ़ की साईं बाबा रेसीडेंसी में भी पानी की निकासी नहीं होने से पूरी कालोनी जलमग्न हो गई।

सोमवार सुबह खानूगांव चौराहे के पास वीआईपी रोड पर एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के बीच शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी...

घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में क्लर्क

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी...

Jalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल...

Jalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर...

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया इलाके में एक सोफा फैक्टरी में आग लगने का मामला...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के...

घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में क्लर्क

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म...

Jalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ...