.
Nationalविधानसभा का घेराव के लिए जुट रहे छात्र, प्रशासन ने 6 लेयर...

विधानसभा का घेराव के लिए जुट रहे छात्र, प्रशासन ने 6 लेयर में सुरक्षा की तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांचीः भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। रांची में आंदोलनरत छात्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे, जिसको लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आज क्रांति का दिन है।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बातचीत में कहा कि आज भूख हड़ताड़ का 9वां दिन है और मुझे कमजोरी है। मैं लगातार अपडेट दे रहा हूं और मेरी हालत और खराब होती जा रही है। लेकिन मुझे जो दर्द, तकलीफ और पीड़ा हो रही है, इससे ज्यादा दर्द पेपर लीक को लेकर है। आज क्रांति का दिन है। यह हमारे महीनों के संघर्ष का दिन है।

देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से अनशन पर हैं। उन्होंने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया था। इसके बाद 2 अगस्त से उनका आंदोलन स्थल पर अनशन शुरू हुआ। पिछले 8 दिनों में उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ चुकी है। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने महतो का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

फिलहाल छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हो रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि हम विधानसभा की ओर जा रहे हैं और हमारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है। छात्र बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, हम रुकने वाले नहीं हैं। सरकार की तैयारियों से हमें कोई डर नहीं है। भूख हड़ताल पर बैठे सभी छात्रों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हम विरोध करेंगे।

दूसरी तरफ छात्रों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है। 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। छात्रों के प्रदर्शन स्थल से लेकर जगह-जगह पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

फ्लाइट छूटी तो रन-वे एरिया में घुसी दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मॉस्कोः मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं...

SDRF ने गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ियों की बचाई जान, देखें वीडियो

हरिद्वारः कांवड़ मेले में गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़...

Jalandhar Counter Intelligence और BSF ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हेंड ग्रेनेड बरामद

जालंधर, ENS: पंजाब में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को...

इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस, लोग घरों से निकले बाहर

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप...

फ्लाइट छूटी तो रन-वे एरिया में घुसी दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मॉस्कोः मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।...

SDRF ने गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ियों की बचाई जान, देखें वीडियो

हरिद्वारः कांवड़ मेले में गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ के बीच एसडीआरएफ की टीमें लगातार मुस्तैदी और सतर्कता के...

Jalandhar Counter Intelligence और BSF ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हेंड ग्रेनेड बरामद

जालंधर, ENS: पंजाब में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए डीजीपी गौरव यादव की ओर से...

बारिश का कहरः प्रशासन ने दिए नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भोपालः राजधानी में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा...