.
Internationalक्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला...

क्या ईरान खत्म करेगा अमेरिका के साथ युद्ध, Masood Pejeshikian ने बोला – ‘हम कोशिश कर रहे हैं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में साइन किए गए ज्ञापन समझौते के अंतर्गत शांति के रास्ते पर ही चलता रहेगा। ऐसे में वांशिगटन को भी भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनका यह कहना है कि ईरान युद्ध खत्म कर देगा परंतु इसके लिए यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पूरा साथ देना पड़ेगा। पेजेश्कियान ने बीते दिन कहा है कि ईरान एमओयू के पैराग्राफ के आधार पर शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। उनका यह कहना है कि अब समझौते पर पहुंचने का सबसे सही समय है क्योंकि देश में एकजुटता, ताकत और एकता है। हम मजबूत हैं कि समझौता ज्ञापन को आधार बनाकर आगे बढ़ना पाएगा। ऐसे में अमेरिका को उस अविश्वास का माहौल खत्म करना चाहिए।

ईरान भी वादों को निभाएगा

पेजेश्कियान का यह कहना है कि अमेरिका जितनी भी शर्तें मानेगा ईरान भी उसी हिसाब से अपने वादों को निभाएगा। पेजेश्कियान ने कहा कि यदि दूसरा पक्ष बल का सहारा लेना चाहता है तो ईरान उसको स्वीकार नहीं करेगा। ईरान की कार्रवाई का अंतिम आधार सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के फैसले होंगे। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे।

इससे पहले ईरान राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने की देश की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि तेहरान को झुकने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। पेजेश्कियान ने यह बात अपने ऑफिस की वेबसाइट पर पब्लिश हुए एक इंटरव्यू में कही है। उनका यह कहना है कि ईरान सरकार के अमेरिका के साथ बातचीत करने और युद्ध खत्म करने के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला का बचाव किया है।

जारी रखने की नहीं होगी जिम्मेदारी

ईरान के राष्ट्रपति ने यह कहा है कि – ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं पर उस समय तक कायम रहेगा। जब तक अमेरिका समझौता ज्ञापन के अंतर्गत अपनी जिम्मेदारियां पूरी करता है। जहां भी वो अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में नाकाम रहेंगे। हमारी भी उसको जारी रखने की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस हफ्ते की शुरुआत में अब पेजेश्कियन ने इस बात से नमना कर दिया है कि वो अपना पद छोड़ रहे हैं और यह कहा है कि वो पूरी तरह से अपना काम जारी रखेंगे। यह बात एमओयू को लेकर ईरान की लीडरशिप में भी मतभेद की अफवाहों के बीच सामने आई हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती Kiss, मची सनसनी

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस...

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कवर की गई शीर्ष 10 प्रक्रियाओं में Dialysis

हृदय उपचार और घुटने बदलने की सर्जरी भी शामिल स्वास्थ्य...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में 21 अगस्त को होगी नई PTA कार्यकारिणी का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक...

सदाशिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक विवेक शर्मा ने डाली पूर्णाहुति

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने उत्तरी भारत के प्रसिद्ध...

रेड कार्पेट पर निकिता रावल को महिला फैन ने किया जबरदस्ती Kiss, मची सनसनी

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा...

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कवर की गई शीर्ष 10 प्रक्रियाओं में Dialysis

हृदय उपचार और घुटने बदलने की सर्जरी भी शामिल स्वास्थ्य सेवाएं तभी सार्थक हैं जब मरीज को पैसे की चिंता...

वर्तमान समय की मांग अनुसार विज्ञान, कम्प्यूटर और रोबोटिक्स की आधुनिक प्रयोगशालाएं की जा रही स्थापित – CM Saini

नई शिक्षा नीति युवाओं को बनाएगी चरित्रवान, रोजगार परक और कौशल युक्त चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में 21 अगस्त को होगी नई PTA कार्यकारिणी का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी का गठन 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय...