.
Nationalघरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूपः पति ने पत्नी का ब्लेड से...

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूपः पति ने पत्नी का ब्लेड से काटा गला, फिर अपने हाथ की काटी नसें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गयाजीः गयाजी में पति-पत्नी में आपसी झगड़े के बाद हिंसक रूप धारण कर लिया है। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की ब्लेड से गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति ने अपनी हाथों की नसे काट ली, जिससे आरोपी पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतका की पहचान फेंकनी देवी (30) के तौर पर हुई है। घायल पति मनोज कुमार (35) को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतका के बड़े बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि गांव में हमारा 2 घर है। दोनों आसपास ही है। एक घर में बच्चे और दादी सोते हैं, दूसरे में मेरे मम्मी-पापा सोते थे। शनिवार की रात सभी ने दूसरे घर में खाना खाया। इसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

रविवार सुबह दूसरे घर पर सो रहे मम्मी-पापा को जगाने पहुंचा तो कोई जवाब नहीं मिला, काफी देर तक इंतजार किया। शोर मचाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद छोटे भाई आजाद (12) को वेंटिलेशन के रास्ते घर के अंदर भेजा। आजाद ने अंदर से दरवाजा खोला। इसके बाद दोनों भाई कमरे में पहुंचे। अंदर का सीन देखकर होश उड़ गए।

नीतीश ने बताया कि पिता पहले राजमिस्त्री का काम करते थे। पिछले साल दिसंबर में उनका एक पैर टूट गया था। इसके बाद वह काम करने में सक्षम नहीं थे। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। दवा और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद मां मजदूरी करने लगी।

मजदूरी से मिलने वाले पैसे से दवा और किसी तरह से घर का खर्च चल रहा था। हम तीन भाई हैं, तीनों पढ़ाई कर रहे हैं। बहन काजल की शादी हो चुकी है। सावन में मायके आई हुई थी।

फेंकनी देवी का मजदूरी करना मनोज को पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। हालांकि शनिवार की रात दोनों के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है।

मुफस्सिल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ब्लेड से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। मनोज के दोनों हाथ की नसें कटी हुई थी। फेंकनी देवी का गला कटा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट...

PAK में फिर दिखा ‘अज्ञात’ का खौफ, मस्जिद के गेट पर ढेर मिला लश्कर का टॉप कमांडर

इस्लामाबादः भारत के दुश्मनों और कश्मीर घाटी में अशांति...

घर में पैसे की कमी दूर करेगा Money Plant, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्म: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काफी लोग अपने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन...

Punjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट जनरेशन के मॉडल की कीमतें कम कर देता है परंतु...