रियो डी जनेरियोः ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो के एक जंगल वाले इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश होने का मामला सामने आया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। फायरफाइटर्स ने घटना की जानकारी दी। ये हादसा शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:11 बजे ऑल्टो दा बोआ विस्टा के विस्टा चिनासा इलाके में हुआ। अधिकारियों ने पीड़ितों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।
हादसे का पता लगते ही फायर डिपार्टमेंट को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान उन्हें घनी झाड़ियों वाले इलाके से क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला। हादसे में एक पायलट और कोलंबिया की तीन महिलाएं शामिल थीं, जो एक ही परिवार की थी। रियो के मेयर एडुआर्डो कैवलियरी ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज तिजुका नेशनल पार्क के अंदर विस्टा चिनासा के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।