जालंधर, ENS: शिव विहार में स्नेचरों का आतंक देखने को मिला। दरअसल, सुबह 8 बजे हथियारों से लैस होकर आए बाइक सवारों द्वारा स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। गनीमत यह रही कि आज दोनों दपंति के पास कोई गहना और मोबाइल मौजूद नहीं था, जिसके कारण नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं इस मामले को लेकर मॉडल टाउन के एसीपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 7 के अधीन आते शिव विहार इलाके में पति-पत्नी के साथ हुई लूट की घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सभी ज़रूरी कोशिशें कर रही है। बता दें कि इस घटना में पुलिस की क्राइम पर नकेल कसने के दावों की पोल खोल दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दपंति पैदल गली से गुजर रहे है। इस दौरान बाइक पर आए दो नौजवानों ने सड़क किनारे बाइक खड़ी दी। मामले की जानकारी देते हुए शिव विहार के रहने वाले अशोक बत्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सैर करके पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार 2 स्नेचर पहले से घात लगाकर बैठे थे। इस दौरान जैसे ही वह पत्नी के साथ उनके पास से गुजरने लगे तो दोनों ने अचानक तेजधार हथियार निकाल लिए और उनसे स्नेचिंग करने आए नौजवान जप काउंटर पत्नी के हाथों से लेकर फरार हो गए।