.
LudhianaPunjab News: खेतो में 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की...

Punjab News: खेतो में 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आंशका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रायकोट क्षेत्र के गांव किशनगढ़ छन्ना में युवक की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश (22) के रूप में हुई है, जो गांव लक्खा सिंह वाला का निवासी था और किशनगढ़ छन्ना में एक किसान के खेतों में मजदूरी करता था। खेत में बनी मोटर के पास 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला है। जानकारी के अनुसार खेत की मोटर के पास युवक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर रायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना सदर रायकोट के प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक की गतिविधियों, परिचितों और हाल के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों के अनुसार पैसों के लेनदेन, आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग जैसे संभावित पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है। घटना के बाद गांव किशनगढ़ छन्ना और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर मामले को शीघ्र सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का...

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से स्विफ्ट कार सवार...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के नए जत्थे की यात्रा को शनिवार खराब...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभरकर ढह...